Breaking News
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव मोहन मिश्रा का निधन, कांग्रेसजनों में शोक की लहर😢🙏

ऋषिकेश 19 सितंबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे कांग्रेसियों सहित शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
कांग्रेस नेता शिव मोहन मिश्रा का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। लंबी बीमारी से जूझने के बाद शनिवार सुबह मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेस नेता शिव मोहन मिश्रा के निधन पर आज का आदित्य परिवार दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। इसके साथ ही दिवगंत के परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की भगवान से प्रार्थना करता है।