उत्तराखंड

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. शिव मोहन मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की, कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति को की प्रार्थना

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 22 सितंबर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व नगर कार्यकारी अध्यक्ष स्व. शिवमोहन मिश्र के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही 2 मिनट का मौन कर दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि शिवमोहन अल्प आयु में इस संसार को छोड़ गये। यह बहुत ही दुखद और असहनीय घटना है। जिससे कांग्रेस परिवार टूट गया है। उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी के चार वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस व कांग्रेसियों को जोड़ने काम किया। साथ ही हर वर्ग के लोगों को सम्मान देना उनकी आदत में सुमार था। वह समाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा लोगों की सेवा का भाव रखते थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी कांग्रेसजन उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि स्व. शिव मोहन मिश्र के कांग्रेस संगठन के लिये दिये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ना ही उनकी पूर्ति की जा सकती है। वह हमेशा हमारे हृदय में जीवित रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर राय ने बताया कि वह और स्व. शिवमोहन बालसखा थे। उनके साथ बिताये बचपन के दिनों को याद करता हूँ तो ऐसा लगता है कि शिवमोहन अभी हमारे बीच में आकर बोल पड़ेंगे। उनके राजनीतिक व समाजिक कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता।
पार्षद राकेश सिंह ने कहा कि स्व. शिवमोहन की हमेशा सकारात्मक सोच रही। वह हमेशा कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत बढ़ाने का काम करते थे। चाहे वह चुनाव हो या कोई समाजिक कार्य हो। वह हमेशा हम लोगों को हिम्मत बढ़ाकर आगे बढ़ने की सलाह देते थे। श्रद्धांजलि सभा में अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, डॉ केएस राणा, जय सिंह रावत, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, नन्द किशोर जाटव, विजयपाल सिंह रावत, प्यारे लाल जुगरान, राजेन्द्र गैरोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, युंका अध्यक्ष अमरजीत धीमान, विजयपाल पंवार, तनवीर सिंह, जयपाल सिंह, मनोज गुसाँई, अशोक शर्मा, प्रिंस सक्सेना, संजय शर्मा, राजेश शाह, जीतू मुखर्जी, गौरव यादव गोल्डी, सोनू पाण्डेय, ओम सिंह पंवार, लवीश, अमरजीत पासी, जगजीत सिंह जग्गी, दीपक जाटव, चन्द्रकान्ता जोशी, उमा ओबरॉय, राजेश कुमार, संजय टण्डन, प्रवीण गर्ग, जितेन्द्र यादव, विवेक तिवारी, गब्बर सिंह कैन्तुरा, पुरंजय भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close