शहर में खास
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित किया ऑनलाइन वेबीनार, कोरोना से निपटने को शहरवासियों के लिए सुझाव
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 22 सितंबर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई देहरादून ने मंगलवार को एक ऑनलाइन वेबीनार आयोजित किया। जिसमें बढ़ते कोरोना संक्रमण और डेंगू के खतरे से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों से चर्चा कर सुझाव लिए गए।
जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई चर्चावार्ता में शहर के 40 व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। वार्ता में नगर निगम महापौर अनीता मंमगाई ने भी विचार विमर्श करने के पश्चात कई सुझाव रखे और अनेक कार्य में निगम प्रशासन के सहयोग के लिए सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। युवा इकाई जिलाध्यक्ष प्रतिक कालिया ने बताया कि महापौर ने भी व्यापार मंडल द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया और नगर में चल रहे सैनिटाइजेशन को और गति प्रदान करने का आश्वासन दिया है। जिसके तहत हर बृहस्पतिवार को बाजार सैनिटाइजेशन में व्यापारियों की टीम द्वारा भी भागीदारी करने पर सहमति जताई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संजय व्यास, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष कोहली, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, उदय जैन, संजय पवार, पंकज चंदानी, धीरज अग्रवाल, विवेक वर्मा, पुनीत गुप्ता, लोकेश कटारिया, वैभव गोयल आदि शामिल रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320