शहर में खास
शहीद ए आजम को किया याद -स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 28 सितंबर। भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि सरदार भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे। जिन्होंने अपने जीवन को समर्पित करते हुए भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कहा कि उनकी जयंती पर सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि भगत सिंह एक सच्चे देशभक्त थे। जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन तक समर्पित कर दिया था।
इस मौके पर डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल, सुखदेव कंडवाल, संजीव कुमार, रंजन अंथवाल, संजीव चैधरी, अजयकुमार, विकास नेगी, विवेक शर्मा, ज्योतिर्मय शर्मा, रेखा बिष्ट, मोहन राणा, रमेश चन्द्र ग्वाडी आदि उपस्थित थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320