स्वास्थ्य
मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिस वजह से मुख्य सचिव कार्यालय सील कर दिया गया है। अब कार्यालय सोमवार को खुलेगा।
मुख्य सचिव सहित समस्त स्टाफ आइसोलेशन में है। मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव दर्शन लाल सेमवाल ने इस मामले की पुष्टि की है। देहरादून जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 336 व्यक्तियों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव मिली। इस तरह से कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या जिले में 13203 है। जिनमें कुल 9982 व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में 2874 व्यक्ति उपचाररत हैं। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद के अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 140 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों का लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320