उत्तराखंड

मानव सेवा के लिए समर्पित है बापू के सिद्धांत-अनिता ममगाई

नमामि गंगे के स्वच्छता कार्यक्रम में महापौर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 02 अक्टूबर। देशभर के साथ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गांधी जयंती पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनिता ममगाई ने देश की आजादी में सर्वोच्च भूमिका निभाने वाले बापू के 151 वीं जयंती पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि
भारतीय इतिहास में बापू का नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं। बापू को नमन करते हुए महापौर ने कहा, ‘गांधी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है।महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है। भारत की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने के साथ-साथ उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वच्छता के विषय में भी नई दृष्टि और दर्शन के बारे में भी जाग्रत किया है।
महापौर ममगाई ने कहा कि देश का सौभाग्य था कि इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ाव पर ऐसे आदर्श पुरुष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने देश की आज़ादी को सामाजिक नैतिकता, न्यायपूर्ण समरसता और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा। महात्मा गांधी के सिद्धांत मानव मात्र की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने सच्चाई , प्रेम और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। महात्मा गांधी का अंत्योदय सिद्धांत वंचित तबके के कल्याण का मार्ग दिखाता है।पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि यह प्रकृति हर किसी की जरूरत पूरा कर सकती है। बापू ने अपने जीवन में प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और सतत विकास का मार्ग दिखाया है। आधुनिक विकास के लिए इस को मानना चाहिए, इसी में मानव कल्याण है।इससे पूर्व
सर्वप्रथम नगर निगम में महात्मा गांधी एवं स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर महापौर द्वारा उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं राम धुन के साथ कोरोना काल में लगे हुए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे। उसके बाद गांधी आश्रम पर पुष्प अर्पित कर त्रिवेणी घाट पर नमामि गंगे के कार्यक्रम में स्वच्छता सफाई अभियान में शिरकत की। महापौर स्मृति वन भी पहुंची और वहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुई। बीजेपी कार्यालय में भी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के समापन कार्यक्रम में महापौर द्वारा नगर निगम के सभागार में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।इस दौरान SPMG नमामि गंगे से पुरान कापड़ी, सुनील उनियाल, विनोद शर्मा , पंकज शर्मा , नवल कपूर , रामकिशन अग्रवाल ,राजेन्द्र सेठी , कपिल गुप्ता , सरदार अमरीक सिंह , तेज बहादुर यादव, चरनजीत सिंह , जयकुमार उपाध्याय , जितेंद्र आनंद , रमेश अरोड़ा , शम्भू पासवान , संदीप शास्त्री , नरेंद्र मैनी , संगीता आनंद , सीमा शर्मा , कमलेश जैन, विमला देवी , गीता , मान सिंह , अजय कालड़ा , अख्तर साबरी ,मदन कोठारी , देवदत्त शर्मा , राजेश भट्ट , राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट , बिजेंद्र मोगा , विजय बडोनी , राजपाल ठाकुर , प्रदीप हलधर , अक्षय खैरवाल , प्रतीक कालिया ज पवन शर्मा , परीक्षित मेहरा , रणवीर सिंह , सच्चिदानंद भट्ट , रूपेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close