उत्तराखंड
एनवायरन फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 03 अक्टूबर। एनवायरन फाउंडेशन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नीम और अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
एनवायरन फाउंडेशन की अध्यक्षा नीलम खुराना ने कहा कि अपने प्रत्येक जन्मदिन पर आप एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें। यदि हम सभी प्रण लेले तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है। शुद्ध पर्यावरण प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। शुद्ध ऑक्सीजन कई बीमारियों को स्वत ठीक कर देती है। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा दें। मौके पर गीतू पाहवा, सीमा खुराना, किरन गुरेजा, रंजन अंथवाल, संजय बिष्ट, विजय, अंकित सैनी आदि उपस्थित रहे।