मनोरंजन

उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेगा लोक गायक धूम सिंह रावत के नए गीत में प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 03 अक्टूबर। उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ उत्तराखंड संस्कृति थीम पर विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिंगिंग, डांसिंग व मॉडलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को लोक गायक धूम सिंह रावत के अगले गढ़वाली गीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड लोक संस्कृति को लेकर काम कर रहे प्रतियोगिता आयोजक सूरज ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा, उड़ान फाउंडेशन व लोक गायक धूम सिंह रावत के सहयोग से ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिंगिंग, डांसिंग व मॉडलिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को लोक गायक धूम सिंह रावत के अगले गीत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका मिलेगा। उसके साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता को 21 सौ रुपए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कराई जाएगी। जूनियर वर्ग में 6 से 16 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 16 से 25 वर्ष के प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।
आयोजक सूरज ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कोई भी प्रतिभागी अपना वीडियो बनाकर 6398532587 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता के नियम बताते हुए कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी को केवल उत्तराखंड लोक संस्कृति का ही प्रदर्शन करना होगा। जैसे डांसिंग में केवल उत्तराखंडी लोक नृत्य, मॉडलिंग में उत्तराखंडी परिधान, पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड लोक संस्कृति का प्रदर्शन एवं सिंगिंग में केवल उत्तराखंडी लोक भाषा में हीं गाना मान्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतियोगी की वीडियो को डिसक्वालीफाई कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता का परिणाम 5 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close