Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 05 अक्टूबर। नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के बैनर तले त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर 10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के माध्यम से एकेडमी की कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने देश की नारी शक्ति से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
देश की नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ सोमवार को त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर 10 दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कमलेश जैन, कुसुम जोशी, सरोजनी थपलियाल, कृष्णा, जयेंद्र रमोला, हिमाचल चित्रमणि, नीरजा गोयल व नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। जिसमें तीर्थनगरी की लगभग 150 लड़कियों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के प्रथम दिन बेसिक पंच, किक, ब्लॉक के साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने नारी शक्ति को प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सभी कराटे सीखकर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। नारी सशक्तिकरण को लेकर कराटे कोच शिवानी गुप्ता की इस मुहिम की तीर्थनगरी वासियों ने न केवल सराहना की बल्कि मुहिम में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही ऋषिकेश की प्रथम महिला महापौर अनीता ममगाई ने संपूर्ण नारी शक्ति को शिविर के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी हैं।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320