शहर में खास
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला युवा इकाई कार्यकारिणी की घोषणा, सुशील छाबड़ा महामंत्री व धीरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 12 अक्टूबर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें सुशील छाबड़ा को महामंत्री तथा धीरज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमवार को युवा इकाई जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हितों के लिए कार्य करते हुए नगर के व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
कार्यकारिणी में उदय जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरज मखीजा, राही कपड़िया, विवेक वर्मा, पुनीत गुप्ता, शलभ अग्रवाल व अजय साहू को उपाध्यक्ष, पंकज चंदनानी व जयंत जोशी को संयुक्त महामंत्री, अनुभव अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष, संजय पंवार व गौरव अग्रवाल को संगठन मंत्री, अमनदीप सिंह, शिवम अग्रवाल, पुनीत रावल, पारस अग्रवाल, वैभव गोयल, विशाल भल्ला, सुधांशु डोभाल, सिद्धार्थ कोठारी, गुड्डू सिंह, कृष्णा चावला, साहिल दरगन व संतोष पासवान को सचिव तथा प्रतीक खन्ना व विनीत शर्मा को प्रचार प्रसार मंत्री नियुक्त किया गया है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320