आपदा

पत्थर के नीचे दबने से दो ग्रामीण मजदूरों की मौत

गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के पान्जणा गांव में पत्थर के नीचे दबने से दो ग्रामीण मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के पान्जणा गाँव के ग्रामीण गांव के पास के जंगल में निर्माण कार्य के लिए पत्थर निकाल रहे थे कि अचानक एक बड़ा पत्थर नीचे गिर गया। पत्थर की चपेट में गोपाल सिंह पंवार पुत्र बचन सिंह पंवार(40) और गुमान सिंह गुसाईं पुत्र कुंदन सिंह गुसांई (48) आ गये जिस कारण दोनों व्यक्तियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक नवनीत सिंह पुत्र जबर सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी जैसे ही आग की तरह गांव में फैली तो पूरा गांव घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा लेकिन ग्रामीण राहत बचाव का कार्य करते कि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों व्यक्तियों के शव बाहर निकाले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर पंचायत नामा भरने के साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए शवों को जिला अस्पताल ले आई।
जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह पवार अपने पीछे पत्नी 3 लड़कियां और 1 लड़के को छोड़ गए हैं। जबकि गुमान सिंह अपने पीछे 4 लडकिय 1 लड़का ओर पत्नी को छोड़ गये हैं। दोनों व्यक्ति घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे जिसके बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर से पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा है। जबकि पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे से हर कोई गमजदा है और कुदरत के ऐसे कहर को कोस रहे हैं।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close