उत्तराखंडन्यायालय

रुड़की कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

रुड़की। रुड़की में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बाद महिला को सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई थी। जिससे पीड़ित महिला द्वारा गर्भपात के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी, इसलिए आज वह अपने परिजनों के साथ कोर्ट परिसर में तारीख पर आई थी। घटनास्थल से जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बीती 9 नवंबर को तैय्यब नामक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, जिससे वह सुनवाई के लिए आई थी। इसी दौरान पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया है। वहीं, जब महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो परिवार और अन्य लोगों की मदद से पीड़ित महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जहरीला पदार्थ मिला है। पीड़ित महिला द्वारा कोर्ट परिसर में आत्महत्या के प्रयास के बाद हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 20 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में रोलाहेड़ी थाना भगवानपुर निवासी तैयब पर दुष्कर्म  का मुकदमा दर्ज कराया था। दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई थी। इस मामले में भगवानपुर थाना पुलिस ने 9 नवंबर को दुष्कर्म के आरोपित तैयब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में 18 नवंबर को आरोपित के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए थे। पीड़ित चार माह की गर्भवती है। उसने कुछ समय पहले पीड़िता ने गर्भपात करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी।
मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ रुड़की की रामनगर स्थित कोर्ट में तारीख पर आई थी। इसी दौरान उसने अपने साथ लाया कीटनाशक का सेवन कोर्ट परिसर में कर लिया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आननफानन में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!