शिक्षा

स्मार्ट कक्षों का शिलान्यास कियारू विधानसभा अध्यक्ष और उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविघालय ऋषिकेश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्र पोषित योजना के राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान फेस 2 के अंतर्गत प्राप्त अनुदान से भूतल में निर्मित दो स्मार्ट कक्षों का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रावल और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। इसके साथ ही महाविघालय ऋषिकेश में सरकार द्वारा 218.22 लाख रुपये से निर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया किया गया।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश मे अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने ऋषिकेश महाविघालय में श्री देव सुमन विश्वविघालय के परिसर स्थापित करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया और कहा है कि ऋषिकेश महाविघालय श्री देव सुमन विश्वविघालय के कैंपस के रूप में स्थापित होने से इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा। अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि महाविघालय में लाइब्रेरी के स्थापित होने से छात्र छात्राओं को शोध कार्य करने में आसानी होगी।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत कहा है कि प्रदेश के सभी महाविघालयों को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ई लाइब्रेरी हर महाविघालय में स्थापित की जाएगी। जिससे छात्र छात्राओं को सूचना तकनीकी के युग में हर प्रकार का लाभ मिल सके। कहा है कि छात्रकृछात्राओं के सुविधा के लिए शतकृप्रतिशत फर्नीचर, प्रोफेसर सभी व्यवस्थाओं से महाविघालयों को सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने श्री देव सुमन विश्वविघालय परिसर स्थापित करने के लिए 40 करोड़ देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र कुमार एवं विघालय की एक अन्य पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर श्री देव सुमन विश्वविघालय के कुलपति डा. पीपी ध्यानी, उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक डा. एनपी माहेश्वरी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महाविघालय की प्राचार्य डा. सुधा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, भास्कर बिजलवान, अंजू भट्ट, बीएल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, प्रदीप कोहली आदि मौजदू रहे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close