क्राइम
ऑपरेशन सत्य के तहत 05 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 21 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सत्य अभियान के तहत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान 05 किलो अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में ऑपरेशन सत्य को सफल बनाने के लिए लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक कर रही है। इसके साथ ही अवैध नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार नशा तस्करों कि संदिग्ध ठिकानों पर दबिश के साथ चेकिंग अभियान भी चला रही है। जिसके तहत पुलिस टीम ने बुधवार को गुरु नानक पब्लिक हाईस्कूल, रेलवे रोड, ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक को 05 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर की पहचान दुर्गेश कुमार सिंह (23) पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी ग्राम कडारी पोस्ट घोबारा थाना मुसाफिर जिला भोजपुर बिहार के रूप में की है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।