शहर में खास
हाईवे चौड़ीकरण के विरोध में उतरे प्रतीक कालिया, कहा व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 25 अक्टूबर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने त्रिवेणी घाट चौराहे से चंद्रभागा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का विरोध किया है। युवा इकाई जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कहा कि व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापार मंडल युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा सड़क को 80 फुट बताया जाना अनैतिक व असंवैधानिक है। उन्होंने 29 दिसंबर 2019 को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष स्व. जयदत्त शर्मा की राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता का हवाला देकर निर्णय का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी बिना किसी प्रमाण के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एनएच अधिकारियों से सड़क का 80 फुट होने का प्रमाण पेश करने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि त्रिवेणी घाट चौराहे से चंद्रभागा पुल तक हाईवे चौड़ीकरण का निर्णय पूरी तरह से शहर के व्यापारियों के हित में नहीं है। हाईवे चौड़ीकरण होने से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को होगा। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320