भ्रष्टाचार
शिवानंद मार्ग में अतिक्रमणकारियों ने गंगा किनारे किया अवैध निर्माण
रातों-रात डाला दिया गया लेंटर, जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक मौन
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,26 अक्टूबर। मनाही के बावजूद योगनगरी और आसपास क्षेत्रों में गंगा किनारे अवैध निर्माणों का सिलसिला बदस्तूर ढंग से जारी है। ताजा मामला शिवानंद मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस से जुड़ा हुआ है। यहां अतिक्रमणकारियों ने गंगा किनारे बेखौफ अवैध निर्माण खड़ा कर दिया है और अब उसमें छत डालने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमानुसार गंगा किनारे दो सौ मीटर दूरी तक किसी भी प्रकार के निर्माण पर सख्त रुप से मनाही है। मगर मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा किनारे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। शिवानंद मार्ग, मुनिकीेरेती में पेइंग गेस्ट हाउस के समीप अतिक्रमणकारियों ने गंगा किनारे अवैध निर्माण कर डाला। फिलहाल तिरपाल बिछाकर अवैध निर्माण को ढका गया है। जिसमें अब छत डालने की तैयारी चल रही थी, ऋषिकेश के तथाकथित एक पत्रकार के सह पर रातो रात लेंटर भी डाल दिया गया है खास बात यह है कि मामला संज्ञान में होने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर प्रशासन के आला अधिकारी मौन बने हुए हैं। इससे तो यह जान पड़ता है कि त्रिवेंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार का कोई असर नहीं दिखता सरकारी अधिकारियों पर।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320