धर्म-कर्म
विधानसभा अध्यक्ष ने 51 ज़रूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित की, नारी शक्ति को दी करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 4 नवंबर। बैराज स्थित कैंप कार्यालय ऋषिकेश में करवाचौथ पर्व के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 51 ज़रूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने जीवनसाथी की लम्बी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत धारण कर समर्पण की मिसाल स्थापित करने वाली नारीशक्ति को इस पावन व्रत की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अग्रवाल ने असीम स्नेह और अखंड सौभाग्य के पावन पर्व पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए भगवान से उनकी मनोकामनाएं पूरा करते हुए सुख-समृद्धि प्रदान करने की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी से त्योहारों के मौसम में विशेष ख्याल रखने एवं संक्रमण से बचने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करने का भी आह्वान किया। मौके पर नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, गुमानीवाला के प्रधान राजेश व्यास, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी, लव कोहली, नन्द किशोर जाटव, मूंगा देवी, सांवली देवी आदि मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320