महाराष्ट्र
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोटने का लगाया आरोप

ऋषिकेश 4 नवंबर। पत्रकार/संपादक अर्णब गोस्वामी के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं बिना वारंट हिरासत में लेने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वर्गाश्रम/ लक्ष्मण झूला इकाई के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार से अर्णब गोस्वामी को जल्द से जल्द रिहा कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर प्रेस की स्वंत्रता का गला घोंटने व धांधली का आरोप लगाया। नगर मंत्री राहुल बडोनी ने कहा कि जो लोग भारत तो अघोषित आपातकाल के तहत होने की बात करते हैं, उसके पास आज की पेशकश के लिए मुक बधिरता है। जब महाराष्ट्र में राजनीति के लिए प्रेस की स्वतंत्रता को बंधक बना लिया गया। आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ महाराष्ट्र में खतरे में है और हम लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सदैव खड़े रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक विनोद चौहान, नगर मंत्री राहुल बडोनी, पूर्व नगर मंत्री शुभम झा, नगर सह मंत्री सुमित भंडारी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, अरुण, विवेक भारती, अंकित, उमेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।