उत्तराखंड
तीर्थनगरी के बाजारों में फिर से पसरा व्यापारियों का अतिक्रमण, नगर निगम कार्रवाई के नाम पर कर रहा मुनादी, व्यापारियों के हौसले बुलंद
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 06 नवंबर। त्योहारी सीजन के नजदीक आते-आते तीर्थनगरी के बाजारों में व्यापारियों का अतिक्रमण फिर से अपने पैर पसारने लगा है। दुकानों के बाहर व्यापारियों ने आधी सड़क तक अपने सामानों को नुमाइश के लिए सजा हुआ है।
दरअसल, तीर्थनगरी के संकरे बाजार पूर्व से ही चर्चाओं में रहे हैं। नगर निगम कार्रवाई के नाम पर बाजारों में सिर्फ मुनादी ही कर रहा है। अपना हौसला बुलंद कर निगम प्रशासन चालान और सामान जब्ती की कार्रवाई करता भी है तो व्यापारी इसका विरोध कर अधिकारियों पर हावी हो जाते हैं। व्यापारियों की एकजुटता के कारण प्रशासन को उल्टे पांव ही वापस लौटना पड़ता है। अब जबकि त्योहारी सीजन नजदीक आने लगा है नगर निगम प्रशासन में अतिक्रमण हटाने को लेकर अपनी आंखें मूंद ली हैं। तीर्थनगरी के बाजार अतिक्रमण से सटे पड़ें हैं। आलम यह है कि व्यापारियों का सामान नुमाइश के लिए सड़क पर ऊपर ही लगा दिया है। जिससे आमजन को बाजारों में आवागमन में परेशानी का सामना है। अब देखना यह होगा कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में व्यापारियों के अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करता है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320