आपदा
हादसा : निर्माणाधीन पुल की शेटरिंग गिरी, 14 श्रमिक घायल, 01 की मौत
ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर गूलर में हुआ हादसा
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 22 नवंबर। ऑल वेदर परियोजना के तहत गूलर में निर्माणाधीन पुल की शेटरिंग गिरने से 15 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने चार घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश और 10 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर दूर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के समीप ऑल वेदर परियोजना के पुल के ऊपरी हिस्से के लेंटर की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक सेटिंग भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे वहा नीचे काम कर रहे श्रमिक चपेट में आकर घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर गूलर चौकी पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चार श्रमिकों को एंबुलेंस की सहायता से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जबकि 10 घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें एक श्रमिक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि मुनीकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने की है।
इनसेट…
सरकारी अस्पताल पहुंचे घायलों के नाम:
मेहताब (28) पुत्र शमशाद,
मुस्तफा (24) पुत्र कयूम,
कादिर (24) पुत्र जमशेद,
मन्नान (20) पुत्र बुरधन
सभी निवासी मिर्जापुर बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
मृतक:
रियाज 24 पुत्र मेहंदी हसन, निवासी : अमरोहा, उत्तर प्रदेश
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320