Breaking News

तिब्बती मार्केट में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

देहरादून। तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शहर में बुधवार को तड़के तिब्बती मार्केट में एक दुकान के अंदर खून से लथपथ शव मिला। सुबह यहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस जांच में जुट गई है। मौका मुआयना के लिए एसपी सिटी श्वेता चैबे भी घटना स्थल पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक मरने वाले की पहचान संजय बिष्ट उम्र 50 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तिब्बती मार्केट में एक रेस्टोरेंट में 20-25 साल से रहता था। उसकी कनपट्टी पर गोली लगी है। मौके से देसी तमंचा बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। डालनवाला इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा खुद को गोली मारना प्रतीत हो रहा है। अन्य कारणों की जांच की जा रही है।


Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close