उत्तराखंड
बंशी धर भगत ने नई दिल्ली में नितिन गड़करी व डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून, 25 नवम्बर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट की व विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जो तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की और उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की । भगत ने गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया।
भगत आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिले । भगत ने उनसे उत्तराखंड में केंद्रीय विद्यालयों सहित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।
उन्होंने डॉ निशंक को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ‘वातायन अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान’(लंदन) द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई।उन्होंने कहा कि इस सम्मान से न केवल डॉ. निशंक अपितु साहित्य जगत व देश का सम्मान बढ़ा है।
भगत के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कुमायूँ संभाग मीडिया प्रभारी तरुण बंसल भी थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320