Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 29 नवंबर। शहर के जाने माने समाजसेवी के आप में शामिल होने के बाद उनकी क्या महत्वकांक्षाएं है। ये तो 2022 के विधान चुनाव में पता चल पायेगा। लेकिन वहीं मौजूदा विधायक के साथ एक ओर महिला नेत्री की नजर भी विधायक बनने की लालसा पाले हुए है। उनकी पार्टी से जुड़े लोगों का कहना माननीय विधायक को पछाड़ने के लिए महिला नेत्री जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसका लाभ विस चुनाव में उन्हें मिलना तय है। लिहाजा मैडम ने विधायक बनने के राजनीतिक विसात बिछानी शुरू कर दी है। यह सरेआम मंचों व अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में साफ तौर से देखा गया है। एक दूसरे के खिलाफ हालांकि वे दोनों एक दूसरे पर आरोपों प्रत्यारोपों से बचते है। दबी जुबान में इनके बीच कहीं न कहीं कड़वाहाट भरी है। खैर राजनीती में यह आम बात है। वहीं आप में शामिल होने के बाद समाजसेवी से राजनेता बने माननीय भी अब नई नवेली पार्टी में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे है। चुनाव लड़े या न लड़े, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। शहर के एक बात और चल रही है। कहीं आप बड़ी पार्टी के बड़े जनाधार वाले नेता पर नजर गड़ाये हुए बैठी है। लिहाजा कांग्रेस और भाजपा से जुड़े ठीक ठाक जनाधार वाले नेता भी आप के पाले मे जाने की संभवानाओं की सिरे नहीं नकार रहे है। वहीं एक पार्टी में भीतर घात की साजिश होने की उम्मीद है। इसके लिए शतरंज की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई। 2020 विदा होने वाला है। ऐसे में विधायक का सपना पाले नेता नये साल में कुछ और जोर अजमाईश करेंगे। उम्मीद है कि नया राजनीतिक लिहाजा से कुछ हलचल मचायेगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320