उत्तराखंड
नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी ने तीर्थनगरी में रैली निकालकर किया कोरोना के प्रति जागरूक
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 02 दिसंबर। नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने तीर्थनगरी में कोरोना जन जागरूकता रैली निकालकर शहर वासियों को जागरूक किया।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर रैली त्रिवेणी घाट बाजार, झंडा चौक, हरिद्वार रोड, तिलक रोड से होकर गुजरी। इस दौरान शहर वासियों को मास्क भी वितरित किए गए। नेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी ऋषिकेश की कराटे कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसे नारे भी लगाए और साथ ही अपनी भारतीय संस्कृति को देखते हुए कहा कि हाथ नहीं मिलाना है नमस्ते को अपनाना है। रैली में विपिन डोगरा, सरोजिनी थपलियाल, संगीता सागर, सिमरन गाबा, हरिचरण सिंह, डीपी रतूड़ी, अजीत कौर, भानु आदि शामिल रहे।