उत्तराखंड

100 स्ट्रीट लाइटो से रोशन होगा गढ़ी श्यामपुर, विधानसभा अध्यक्ष ने की घोषणा

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 04 दिसम्बर।ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी क्षेत्र में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में 100स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार भी व्यक्त किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह ईमानदारी से समान रूप से हर क्षेत्र का विकास कार्य कर रहे हैं और अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान अग्रवाल ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। साथ ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मांगें हैं, उन्हें वह पूरा कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को सर्वोपरि मानते हुए अभूतपूर्व कार्यों के माध्यम से विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए गए हैं। आधारभूत विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण को संकल्पित है। इसके तहत आवास योजनाएं, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल स्वास्थ्य बीमा योजना समेत विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य बॉबी रांगड़, समाजसेवी रमन रांगड़, प्रताप सिंह पोखरियाल, स्वरूप सिंह पोखरियाल, मंगल सिंह रावत, गौरव कंडियाल, राजपाल पवार, गौतम राणा, आदित्य राणा, सुंदर रावत, शुभम बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close