उत्तराखंड
कृषि मंत्री ने किया आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का उद्घाटन, पंजीकृत जैविक किसानों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाना उद्देश्य
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून 04 दिसंबर। किसान भवन स्थित उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के सौजान्य से किसान भवन प्रागंण में निर्मित आर्गेनिक मॉडल आउटलेट का प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने विधिवत उद्घाटन किया।
कृषि मंत्री ने बताया की इस आउटलेट का उद्देश्य बोर्ड द्वारा पंजीकृत जैविक किसानों के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाना है। साथ ही इसी प्रकार के आउटलेटस देश के अन्य प्रदेशों में भी खोलने की योजना है। जैसा कि हम सभी जानते है कि जैविक उत्पाद हमारे शरीर को पोषण देने के साथ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होते है। अतः इस वैश्विक महामारी के समय जैविक उत्पाद हम सब के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसी उद्देश्य के लिए संकल्पकृत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद प्रतिदिन प्रयासरत है। साथ ही हमारे जैविक किसानों के आय को बढ़ाने के लिए उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना भी परिषद की पहली प्राथमिकता है। मौके पर परिषद के उपाध्यक्ष सुशील चौहान, परिषद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक एके उपाध्याय उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320