शहर में खास
व्यापार महासंघ ने नगर क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान
दर्जनों व्यापारियों को ऋषिकेश व्यापार महासंघ का सदस्य बनाया
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 08 दिसम्बर। नगर निगम ऋषिकेश के पहले व्यापार महासंघ ने नगर क्षेत्र में नगर के व्यापारियों के साथ मिलकर दून तिराहे से चन्द्रभागा पुल तक सदस्यता अभियान चलाया जिसमें दर्जनों व्यापारियों को ऋषिकेश व्यापार महासंघ का सदस्य बनाया ।
ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि आज ऋषिकेश व्यापार महासंघ के बैनर तले हमने साथियों के साथ सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में सदस्य बनाये और सदस्य बनने के लिये व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला, काफ़ी समय से लोग एकाधिकार वाले व्यापारी नेताओं के मनमाने रवैयों से आजिज़ आ चुके थे इसीलिये व्यापारी भाईयों ने बढ़चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लिया ।
सह संयोजक नवल कपूर ने कहा कि हमारा मक़सद सभी व्यापारियों को समान अधिकार वाले व्यापार महासंघ का गठन करना था और आज व्यापारी भाईयों के सहयोग से व्यापारियों का स्थानीय स्तर पर नगर निगम का पहला व्यापार महासंघ का गठन हुआ जिसके सदस्यता अभियान व्यापारी भाईयों ने पूर्ण सहयोग कर सदस्य बनने व बनाने में मदद कर रहे हैं ।
सदस्यता अभियान में पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी, राजेन्द्र सेठी,मोटर पार्टस एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रशेखर जैन,स्वर्ण कार संघ अध्यक्ष यशपाल पंवार,पार्षद अजीत सिंह गोल्डी,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागराज, महामंत्री अंशुल अरोड़ा,क्षेत्र रोड व्यापार संगठन अध्यक्ष राजेश भट्ट,स्वर्णकार संघ उपाध्यक्ष हितेन्द्र पंवार,बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,प्रचून व्यापर संघ अध्यक्ष गिरिराज गुप्ता,मेन बाज़ार व्यापार संघ महामंत्री ललित सक्सेना,स्वर्णकार संघ से विवेक वर्मा, नागेन्द्र सिंह,रमनप्रीत सिंह,हरीश दरगन,अतुल सरीन,अशोक नेगी,राजेश अरोड़ा,सरदार मोनू, हरीश गावडी, विशाल अग्रवाल,संजय पंवार,प्रदीप कुमार,रमन अरोड़ा,रवि चौहान,राजपाल ठाकुर, तनवीर सिंह आदि मौजूद थे ।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320