उत्तराखंडपुलिस डायरी

परिजनों ने नवविवाहिता के ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

सुबह हुई भाई से मोबाइल पर बात, देर रात आई मौत की खबर

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत रिस्पना नगर में दहेज प्रताड़ना करते हुए पति पर अपनी नव विवाहिता पत्नी की हत्या करने का आरोप है। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई सलमान आसिफ (निवासी रुद्रप्रयाग) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहबाज आलम (निवासी रिस्पना नगर, देहरादून) के साथ हुई थी। शहबाज आलम देहरादून में लैब टेक्निशियन काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था।
परिजनों का कहना है कि 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसे इस बात को लेकर परेशान किया जा रहा है। उसके बाद 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे भी कहकशा ने फोन कर बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद बहुत गुस्से में हैं। वे पैसों की मांग कर रहे हैं। उसी रात करीब 1ः30 बजे उसके पिता को ससुर यासीन का फोन आया कि कहकशा को कुछ हो गया है।
परिजन तुरंत देहरादून पहुंचे। दून अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कहकशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद कहकशा की हत्या कर दी।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया मृतका के भाई सलमान आसिफ की शिकायत के आधार पर पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद शहबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। शव को उनके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!