आक्रोशउत्तराखंड

ऋषिकेश में शराब माफिया का हमला, वार्ड नंबर-1भाजपा के पार्षद प्रतिनिधि चंदू यादव घायल

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने पर वार्ड नंबर-1 के पार्षद प्रतिनिधि चंदू यादव पर कथित शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में चंदू यादव घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि पार्षद प्रतिनिधि चंदू यादव ने कुछ समय पहले क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री का विरोध किया था और इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी। इसी बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में घायल चंदू यादव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!