उत्तराखंडबधाई

भाजपा सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून।डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने केद्रीय नेतृव के मार्गदर्शन मे पांच खाली पड़े मंत्री पद पर नियुक्ति की है जो एक स्वागत योग्य कदम है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में महामहिम राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी मे आयोजित कार्यक्रम मे विधायक खजान दास, भरत सिंह चैधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। सभी नए कैबिनेट मंत्रियों को नव दायित्व की बधाई और सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

डा. नरेश बंसल ने कहा की आज उत्तराखंड के विकास की यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है और उन्होंने जमीनी स्तर पर व्यापक रूप से काम किया है। जनकार्य व राज्य के विकास हेतु समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी व इससे राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को बल मिलेगा। सभी को नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!