उत्तराखंडभूकंप

उत्तराखंड में आया भूकंप, पौड़ी में डेढ़ घंटे में दो बार हिली धरती

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया है। पहला भूकंप सुबह 5ः02 बजे आया। दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6ः29 पर महसूस हुए हैं। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप का पहला झटका सुबह 5ः02 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पौड़ी गढ़वाल की धरती भूकंप से एक बार फिर थर्राई। इस बार 6ः29 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता पहले आए भूकंप से थोड़ा ज्यादा थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दूसरी बार आया भूकंप 3.6 मैग्नीट्यूड का था। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई है। बहरहाल राहत की बात ये है कि पौड़ी गढ़वाल में आए डेढ़ घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के साथ ही महाराष्ट्र में भी भूकंप के झटके आए हैं। महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप आया है। यहां सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर धरती हिली है। हिंगोली में आया भूकंप उत्तराखंड में आए भूकंप से ज्यादा तेज था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। यहां से भी किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है।
उत्तराखंड और महाराष्ट्र के साथ ही नागालैंड में भी अर्थक्वेक आया है। नागालैंड के तुएनसांग में सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके आए। हालांकि इनकी तीव्रता बहुत कम 2.7 मैग्नीट्यूड थी। दरअसल नागालैंड का ये हिस्सा म्यांमार बॉर्डर के पास है और म्यांमार में भी सुबह 3ः40 पर 3.5 मैग्गनीट्यूड का भूकंप आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!