उत्तराखंडराजनीति

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताया

ऋषिकेश, श्यामपुर : 5 मई। श्यामपुर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पाण्डुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

डॉ. अग्रवाल ने इस विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है।

उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की कुर्बानी को जनता ने गंभीरता से लिया और लोकतांत्रिक तरीके से उसका जवाब दिया है।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, भाजपा महामंत्री पंकज जुगलान, महामंत्री सतपाल राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, कमला नेगी, पूनम व्यास, जितेंद्र पोखरियाल, विनोद रावत, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!