उत्तराखंडसम्मान

अन्नपूर्णा डे पर रोटरी दिवाज़ ऋषिकेश की अध्यक्षा माधवी गुप्ता ने किया स्वच्छता सैनिकों का सम्मान

ऋषिकेश, 1 जुलाई। अन्नपूर्णा डे के पावन अवसर पर रोटरी क्लब दिवाज़ ऋषिकेश द्वारा अध्यक्ष रोटेरियन माधवी गुप्ता के नेतृत्व में नगर के स्वच्छता सैनिकों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने वाले सफाईकर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल मुख्य अतिथि तथा नगर निगम ऋषिकेश के मेयर श्री शंभू पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब एडवाइजर रोटेरियन राजीव गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। अतिथियों ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज में स्वच्छता सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सफाईकर्मी बहनों एवं कर्मचारियों सुशीला, अनीता, रजनी, मुन्नी, रेणु, वीरू, शोभाराम, सोनू, राहुल एवं राजीव को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, फूड पैकेट एवं जलजीरा भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है और उनका सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव रोटेरियन रेणु गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटेरियन राखी सक्सेना, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन शुभांगी रैना, रोटेरियन तनु जैन, रोटेरियन सुमन गुप्ता, रोटेरियन मीनाक्षी अग्रवाल, रोटेरियन ऋतु असूजा एवं रोटेरियन भावना कौशल सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन माधवी गुप्ता ने कहा कि “सेवा और सम्मान ही रोटरी की पहचान है। हमें उन हाथों का सदैव सम्मान करना चाहिए जो प्रतिदिन हमारे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!