उत्तराखंडसम्मान

‘मेधावी सम्मान संगम : फेस 2, होंगे सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्रा सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा ‘मेधावी सम्मान संगम – फेस 2’ का आयोजन 12 जुलाई सांय 4 बजे को ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा सभागार, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक, ऋषिकेश में किया जाएगा।
फाउंडेशन के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है कार्यक्रम में सीबीएसई (CBSE) बारहवीं एवं आईसीएसई (ICSE) के हाईस्कूल के 90 प्रतिशत से अधिक व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया जाएगा व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को उत्कृष्ट शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है।
रमोला ने जावक देते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा पूर्व में सीबीएसई हाईस्कूल और उत्तराखण्ड बोर्ड के बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया था और उसी कार्यक्रम के तहत दूसरे सीज़न में यह कार्यक्रम को आयोजित किया गया है ।
रमोला ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है हमारा इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य है कि हम होनहार बच्चों का मनोबल बढ़ाए और उनको देखकर अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिले ताकि वो भी अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान दें ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!