उत्तराखंडमौसम

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्षा ऋतु को लेकर मेयर एवं नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के साथ बैठक की

ऋषिकेश : 15 जुलाई। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के साथ बैठक की। बैठक में मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से शहर के प्रमुख नालों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की सुचारू कार्यप्रणाली एवं जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव एवं गंदगी की समस्या से जनजीवन प्रभावित होता है, इसलिए नगर निगम को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर निगम की टीम ने भी विभिन्न तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी साझा की और आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!