उत्तराखंडपुलिस डायरी

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही

पौडी़। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रीनगर पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों में लगाए गए अवैध रेट्रो साइलेंसर तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए MV Act के तहत कुल 17 इसके साथ ही पुलिस एक्ट अंतर्गत भी 06 चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचने हेतु जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!