उत्तराखंडतिरंगा

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाल गई। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व व अधिशासी अधकारी बद्री प्रसाद के निर्देश पर सभासदगण एवं समस्त पालिका कर्मी निकाय कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां से तिरंगा हाथों में लेकर सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीडब्लूडी तिराहा तक रैली निकाली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि देशप्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि देश के हर एक नागरिक का कर्तव्य है, जिसे निभाना हर नागरिक का धर्म है। देशप्रेम के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति असंभव है। हमें हमेशा अपने देश की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
तिरंगा रैली में सभासद विनोद खंड़ड़ूी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, रोहित गोडियाल, सच्चिदानंद पैन्यूली, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, अवर अभियंता सचिन, लेखाकार प्रद्युमन कृषाली, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर मायाराम, राजू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!