
ऋषिकेश : 17 अगस्त 2026 ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पवित्र सोमवार के अवसर पर वीरभद्र मंदिर में परिवार सहित भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की उन्नति, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा सभी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। वीरभद्र मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भी डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की और उन्हें पवित्र सोमवार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।










