उत्तराखंडशिक्षा

शिक्षक दिवस पर गुरुजी के सम्मान में विद्यालयी जीवन की यादें हुईं ताजा: जयेंद्र रमोला

ऋषिकेश। शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने अपने गणित के शिक्षक  गुरुजी  जगदीश प्रसाद नौटियाल  के आवास पर पहुंचकर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
जयेंद्र रमोला ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरुजी से मिलकर विद्यालयी जीवन की पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। गुरुजी  जगदीश प्रसाद नौटियाल  ने उन्हें गणित विषय का ज्ञान देने के साथ-साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और संस्कारों की भी शिक्षा दी।
रमोला ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय में बिताया समय और शिक्षकों द्वारा दी गई सीख आज भी उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। गुरुजी की शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों का प्रभाव आज भी उनके जीवन में दिखाई देता है गुरुजनों का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। जीवन में हम चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंच जाएं, अपने शिक्षकों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। गुरुजी के मार्गदर्शन में पढ़ने वाले अनेक विद्यार्थी आज जीवन में अच्छे मुकाम पर पहुंचे हैं और इसके पीछे उनके शिक्षकों की मेहनत, मार्गदर्शन एवं संस्कारों का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!