उत्तराखंडसमारोह

नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

ऋषिकेश। नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आज लक्कड़घाट रोड पर वेडिंग पॉइंट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. के. एस. राणा ने की। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह एवं सोहन लाल रतूड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया।

साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला व विजयपाल आदि ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष सचवीर भंडारी, सरदार गुरविंदर सिंह गुर्री, जिला महासचिव श्रीमती कमलेश शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, सूरज भट्ट, जिला प्रवक्ता रजनीकांत रंजन सहित ओबीसी ऋषिकेश नगर पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएगा।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व भगवती सेमवाल ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. के. एस. राणा व सतीश रावत ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश सचिव ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी श्यामपुर ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ चौधरी सुमित चौहान ने भी अपनी ओबीसी की कार्यकारिणी की घोषणा की तथा मंच पर बुलाकर अपने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया l

समारोह के अंत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
आज के इस स्वागत कार्यक्रम में महंत विनय सारस्वत, विनोद चौहान, शीशपाल बिष्ट, रजनीकांत रंजन, सुरेश साहनी, अमिताभ प्रसाद, अभिनव सिंह मलिक, दीपेंद्र सिंह रौथान, कमल सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह पवार, रविंद्र दत्त उनियाल, राम सिंह, धर्मेंद्र गुलियाल, विजय पाल सिंह रावत, गब्बर केंतुरा, देवेंद्र सिंह, शशि शरण, सुंदर सिंह सजवान, ऋषि कुमार सिंघल, सम्मोहन सिंह रावत, राजेंद्र गैरोला, रामकुमार भतालिए, गंभीर सिंह गुलियाल, विजय सिंह, सुरेश खरोला, विनोद रौथान, चंद्रकांत जोशी, विद्यावती, नजमा, मोहम्मद आलम, प्रशांत शर्मा, दीपक थापा, मुख्तार आलम, मनीष व्यास, राजेश सजवान, आदित्य झा मीना थापा, रजनी, शकुंतला आदि बहुत से पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!