उत्तराखंडपुलिस डायरी

मैकेनिक की हत्या में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार

हरिद्वार। बीती देर रात बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर के जंगल में  पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मुदस्सिर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल भेजा। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। घटनास्थल पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। यह बदमाश बाइक मैकेनिक हैप्पी के हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान देर रात दौलतपुर के जंगल में पुलिस को दो बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जीडी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। पुलिस की टीमें फरार बदमाश की तलाश में जंगल में लगातार कांबिंग कर रही हैं।  एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी जिला अस्पताल में पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की और अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के बाद से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश था। बीती 14 सितंबर को हैप्पी पुत्र राजकुमार अपनी दुकान में काम कर रहा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर हैप्पी को गोली मारी थी और जंगल के रास्ते फरार हो गए थे। घटना के बाद भीम आर्मी की ओर से बहादराबाद कोतवाली का घेराव भी किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट थे और देर रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो ही गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके फरार साथी और हत्या की घटना में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए जंगल और आसपास के क्षेत्र में तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!