
चंद्रेश्वर नगर में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक सत्यवीर तोमर के नेतृत्व और नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में लव जेहाद, अवैध घुसपैठ, धर्मांतरण और देवभूमि में बढ़ती मुस्लिमों की जनसंख्या को लेकर गहन मंथन किया गया। इसके साथ हिंदुओं को धर्म विरोधी, देश विरोधी लोगों से सावधान रहने व उनका विरोध करने का आग्रह किया। प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर ने कहा कि हिंदू जागरण मंच किसी भी हाल में मुस्लिम कट्टरपंथियों की योजना को सफल नहीं होने देगा। हमारे प्रदेश सरकार से मांग है कि पूरे प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया जाए। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी की बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की। बैठक में नगर निगम पार्षद सुजीत यादव, चंदू यादव, आकाशदीप, अमरीश गर्ग, अंकित, अंश, गब्बर, गुनवा, रजत, गणेश, रोहित, महावीर, अजय, सोनू, मोनू अन्य सदस्य मौजूद रहे।




