उत्तराखंडराजनीति

मंत्रिमंडल मे उत्तराखंड को स्थान मिलना सुखदः चौहान

राज्य को भाजपा से मिला हमेशा सम्मान, विकास का तुलनात्मक अध्ययन करे कांग्रेस

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाजी, कांग्रेस की दलित विरोधी सोच
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उत्तराखंड को केंद्रीय मंत्रिमंडल मे स्थान मिलने के लिए केंद्र का आभार और राज्य के लिए सुखद बताया। उन्होंने राज्य को मंत्रिमंडल मे स्थान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को हास्यास्पद बताया और कहा कि राज्य गठन से लेकर राज्य को विकास की अग्रिम पंक्ति मे लाने के लिए भाजपा ने अब तक साबित किया है। वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी को उनकी दलित विरोधी सोच बताया है।
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह सुखद है कि केंद्र की हर भाजपा सरकार ने राज्य की सुध ली और भरपूर मदद की। अटल जी ने पृथक राज्य दिया तो पीएम मोदी उसे संवार रहे हैं। जहाँ तक काग्रेस का सवाल है तो कांग्रेस ने तो भाजपा के दिये विशेष पैकेज को भी छीन लिया और तब राज्य की पांच लोक सभा सीटों पर काबिज कांग्रेसी सांसद मूकदर्शक बने रहे। उस समय सांसदों ने अपने हाईकमान के सामने राज्य हित की बात भी नही उठाई। कांग्रेस काल मे राज्य को मिली मदद का भाजपा सरकार से तुलना की जाए तो यह ऊँट के मुंह मे जीरे से समान है। कांग्रेसियों को तुलनात्मक अध्ययन की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!