देहरादून। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे। बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का जवाब भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटायो यात्रा’ से देगीः धामी
October 22, 2026
26 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचेगी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में न्याय यात्रा, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति
October 22, 2026
Check Also
Close


