देहरादून। कुछ समय पहले हमने आपको खबर के माध्यम से बताया था रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि थानों रोड बणासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती करवाया, अस्पताल में पुलिस के द्वारा महिला का इलाज करवाया जा रहा था इसी दौरान डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि महिला के सिर पर गोली लगी हुई है, इसके बाद से हड़कंप मच गया था। पुलिस अपराधी की तलाश में जुट गई थी। 





