उत्तराखंड

भाजपा मेयर पद प्रत्याशी शम्भू पासवान को मिला गढ़ सेवा संस्थान का समर्थन

ऋषिकेश 16 जनवरी।भाजपा मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारी ने अपना समर्थन दिया है। संस्थान के पदाधिकारियों ने पुराना बस अड्डा मार्ग स्थित एक कार्यालय पर शंभू पासवान को अपना समर्थन सौंपा।

संगठन के सचिव गोपाल सती ने कहा कि भाजपा मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान ईमानदार, स्वच्छ, कर्मठ छवि के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों नगर निकाय चुनाव में क्षेत्रवाद की गंदी राजनीति कर क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़ सेवा संस्थान इसका विरोध करती है।

सती ने कहा कि गढ़ सेवा संस्थान कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में संगठन अपना समर्थन भाजपा के मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान को दे रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

सती ने कहा कि सभी बातों के विश्लेषण करने के बाद गढ़ सेवा संस्थान में अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को देने का मन बनाया है। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से क्षेत्रवाद में ना पढ़ते हुए ईमानदार व्यक्ति शंभू पासवान को अपना वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि आज पहाड़ी मूल के व्यक्ति देश के कई शीर्ष पदों पर विराजमान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि पहाड़ी मूल का बेटा वहां सुशासन चल रहा है, ऐसे में भ्रामक प्रचार करने से बचना चाहिए।

इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, विजय रावत, निदेशक दिनेश पयाल, जसविंदर सिंह राणा, पंकज जुगलान, अनिल रयाल, भगवती रतूड़ी, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!