उत्तराखंडचुनावीं दंगल

चुनावी जंग में कांग्रेस से चार कदम आगे चल रहा भाजपा का चुनावी कैंपेन

सूत्रों की माने से तो यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ​ऋ​षिकेश में जनसभा के लिए आ सकते हैं

ऋ​षिकेश। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा का चुनावी कैंपेन तेज गति से चल रहा है। वहीं कांग्रेस भी प्रचार प्रसार में कमी नहीं रख रही है। लेकिन कांग्रेस से बागी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर का भी चुनावी प्रचार किसी से कम नहीं है। ऐसे में मास्टर कांग्रेस के वोट बैंक को झटक सकते हैं। जिसका फायदा भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है। इधर, भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान का कारवां लगातार बढ़ रहा है। हर रोज कई जगहों पर चुनावी प्रचार और सभा कर उन्होंने अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। फिलहाल भाजपा का चुनावी प्रबंधन कांग्रेस से काफी बेहतर लग रहा है। वहीं ऋ​षिकेश के मनमोहन तिवारी ने भी पासवान के समर्थन में वोट मांगा और बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ जैसे- जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। वैसे वैसे प्रचार और तेज गति से शुरू हो गया। अब भाजपा ने भी चुनाव में प्रत्या​शियों के समर्थन के लिए स्टार प्रचारकों की फौज खड़ी कर दी है। सूत्रों की माने से तो यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ​ऋ​षिकेश में जनसभा के लिए आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी अ​धिकारिक पु​ष्टि नहीं हो पाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!