उत्तराखंडरिशवत

ऋषिकेश पशुलोक बैराज टेंडर का रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार

भुगतान के बदले मांग रहा था 50 हजार

देहरादून। पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से जुड़े टेंडर भुगतान मामले में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी अधिकारी ठेकेदार का भुगतान जारी करने के बदले घूस की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का कार्य करता है। शिकायतकर्ता ने पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक टेंडर डाला था, जिसके भुगतान के एवज में जेई फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई।
गुरुवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन, निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!