ऋषिकेश। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी एवम् पर्यटन विकास मेला २०२४ का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेताजी की प्रतिमा पर दीप जलाकर कर विधिवत सुभारंभ किया। दोपहर बाद स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। शाम को जौनसारी लोक गायक मनोज सागर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बेजेनु, घोटा समेनिया गानों पर दर्शक जमकर झूमे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने चरखी, झूलों व चाट पकोड़ों का आनंद लिया। मौके पर क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवान, मनोज बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, मनोज मालासी, अजय रमोला, अधिशाषी अधिकारी तनवीर मारवाह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, जितेंद्र सिंह सजवान, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुडियाल, विकाश सेमवाल आदि मौजूद थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी… रेट्रो/मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 23 वाहन चालकों पर श्रीनगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही
August 9, 2026
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत
August 9, 2026
Check Also
Close





