उत्तराखंडपरिवहन

चार धाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में टूर-ट्रैवल्स और बाइक रेंटल पर सख्त चेकिंग, कई बिना लाइसेंस पकड़े गए

ऋषिकेश।चार धाम यात्रा 2026 के सुव्यवस्थित संचालन और मिल रही शिकायतों के निस्तारण के तहत परिवहन विभाग ने ऋषिकेश क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत, प्रधान सहायक दीपक पांडेय व प्रवर्तन टीम ने टूर एंड ट्रैवल्स व ट्रैवल एजेंटों के प्रतिष्ठानों की जांच की।
निरीक्षण में कुल 25 टूर एंड ट्रैवल्स प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 15 वैध पाए गए। 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता समाप्त मिली, हालांकि उन्होंने नवीनीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं, 7 प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित होते पाए गए।
बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों को अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 7 दिनों के भीतर प्राधिकरण के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके प्रतिष्ठानों को प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सीज किया जाएगा।
अभियान के तहत बाइक रेंटल प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई, जिसमें 8 प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित मिले। इन्हें भी एक सप्ताह के भीतर वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध प्रपत्रों के संचालन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यालय स्तर पर लिखित नोटिस जारी किए जा रहे हैं और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!